Chhattisgarh Surguja

हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन

Posted on Jul 2, 2024 11:27 AM

Last Updated by admin on2025-06-19 19:42:33

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


हिंदुओं के ऊपर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन

अंबिकापुर:- देश की संसद में राहुल गांधी द्वारा सम्पूर्ण हिन्दू समाज और भारतीय जनता पार्टी को हिंसक भाषण और आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा ने जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। । उक्त कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनके अंदर की जो भावना है, उसे उन्होंने संसद के पटल पर रखा है। हिंदू समाज सर्वदा से ही विश्व कल्याण की सोच रखता है तथा संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानता है, लेकिन जिस प्रकार से राहुल गांधी ने समस्त हिंदू समाज तथा भारतीय जनता पार्टी को हिंसक अपमान करने का प्रयास किया, जिसे यह देश कभी सहन नहीं कर सकता । युवा तथा युवा भी अपने में रुचि रखते हैं। उक्त पुतला दहन में भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमोघ कश्यप, मनीष दुबे, रविकांत उरांव, जिला अध्यक्ष संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला चंदन, अनीश सिंह, अकील साय मराबी, नगर अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू, जिला मंत्री वीर सोनी, हर्ष जयसवाल, निशांत सिंह गोल्डी, श्रीधर केशरी, अनुराग शुक्ला, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, विकास गुप्ता, हैप्पी सिंह, पिंटी सिंह, रोहित वर्मा, मनीष सिंह, लव दुबे, शुभम प्रजापति, प्रिंस चौबे, सक्षम गुप्ता, अविनाश तिवारी, नितिन शर्मा, आर्यन गुप्ता, सीमा कश्यप आदि हुए।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad

Leave a Comment