Posted on Jan 24, 2024 06:09 PM
Last Updated by admin on2025-06-20 05:04:15अंबिकापुर- 23 जनवरी 2024 - सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर से हवा के चक्रवात के प्रभाव से निम्न स्तरीय बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। इससे कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो रही है। इससे शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है। उारी शुष्क हवाओं के आने व बादलों की सक्रियता से अंबिकापुर सहित जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार दक्षिण छाीसगढ़ में चक्रवात का प्रभाव है। जिससे निम्न स्तरीय बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। जिसके कारण हल्की बूंदा-बांदी के बीच शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। अगले 48 घंटे में बादलों की सक्रियता समाप्त होते के साथ न्यूनतम तापमान में पुन: गिरावट संभावित है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इन दिनों उार प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में शीत दिवस व शीत लहर का असरर है। मध्यप्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका प्रभाव सरगुजा में भी है। सोमवार का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। जो इस वर्ष का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। पर दिन में तेज धूम रहने के कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत थी। पर शाम होते ही आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद भी ठंड से लोग परेशान रहे। मंगलवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं होने के कारण लोग ठंड से ठिठुरते रहे। वहीं शाम होते ही लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ा।
पिछले 5 दिनों की तापमान की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
23 जनवरी 25 डिग्री 5.8 डिग्री
22 जनवरी 23.9 डिग्री 0.5 डिग्री
21 जनवरी 24 डिग्री 8.5 डिग्री
20 जनवरी 20.5 डिग्री 7.2 डिग्री
19 जनवरी 24 डिग्री 09 डिग्री