Breaking
BBC24

दलपत सागर में चोरों का धावा, आठ ठेले बने निशाना

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, चोरी के सामान के साथ मोटरसाइकिल बरामद।

दलपत सागर में चोरों का धावा, आठ ठेले बने निशाना

जगदलपुर। शहर के दलपत सागर स्थित रानी घाट के पास एक ही रात में आठ ठेलों के ताले तोड़कर चोरी किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने छह नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने रानी घाट के पास लगे आठ ठेलों को निशाना बनाया था। ठेलों के ताले तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान बिना नंबर की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल संदिग्ध दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनके ठिकानों तक पहुंच बनाई।

पुलिस की जांच में चोरी की घटना में आठ नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने की बात कही गई है। इनमें से छह को पकड़ा गया है। पुलिस ने चोरी का सामान और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

Enjoyed this report? Share with your network:

Related Coverage