अम्बिकापुर। सरगवा द पैलेस रिसॉर्ट के संचालक एवं वरिष्ठ समाजसेवी विन्ध्येश्वर शरण सिंह देव ने नगर के प्रतिष्ठित नागरिक बिनु अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
विन्ध्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि पिता का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। पिता का मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद जीवनभर परिवार के लिए अनमोल धरोहर बने रहते हैं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में उनके प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।



