Breaking
BBC24

जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदार के साथ हुआ धोखा

रकम लेने के बाद जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप, दोनों आरोपी गिरफ्तार।

जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदार के साथ हुआ धोखा

दुर्ग। जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जमीन बेचने का सौदा कर लाखों रुपये लेने के बाद उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने के आरोप में रानीतराई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित को 20 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बीजाभाठा निवासी पीड़ित ने 1 नवंबर 2026 को रानीतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में तुकेश साहू ने अपनी जमीन बेचने का सौदा किया था। इसके लिए पीड़ित से अलग-अलग समय पर कुल 20 लाख 95 हजार रुपये लिए गए थे।

रकम लेने के बाद जमीन की बिक्री की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। पीड़ित द्वारा बार-बार जानकारी और रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर टालमटोल की जाती रही। इसी बीच संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस जांच में उमेंद्र कुमार साहू की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को 20 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है।

Enjoyed this report? Share with your network: