Breaking
BBC24

किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस की दबिश

युवती से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त।

किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस की दबिश

रायगढ़। शहर के केलो विहार इलाके में किराये के मकान में कथित अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू के केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चक्रधरनगर थाना पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा और निर्धारित संकेत मिलने के बाद दबिश दी।

पुलिस के अनुसार, मौके पर एक युवती मिली। पूछताछ में युवती ने आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे इस गतिविधि में शामिल करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने गोविंद साहू को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Enjoyed this report? Share with your network:

Related Coverage