Posted on Jun 9, 2026 02:11 PM
“साउथ एशिया जन सरोकार सम्मान” एवं “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित हुए धीरज सिंह देव
जनता का विश्वास, युवाओं की प्रेरणा और जनसेवा के प्रति समर्पण को मिला राष्ट्रीय सम्मान
आदित्य गुप्ता
अंबिकापुर | विशेष प्रतिनिधि
जनसेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की पहचान बन चुके श्री धीरज सिंह देव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज, को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित “साउथ एशिया जन सरोकार सम्मान” एवं “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों के प्रति निरंतर सक्रियता, युवाओं के मार्गदर्शन, सामाजिक सहभागिता तथा आम जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। अंबिकापुर में आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
सरगुजा संभाग में धीरज सिंह देव का नाम आज जनविश्वास, सादगी और सक्रिय जनसेवा का पर्याय बन चुका है। उन्होंने राजनीति को केवल पद प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा और लोगों की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त मंच बनाया है। यही कारण है कि वे क्षेत्र की जनता के बीच एक लोकप्रिय और विश्वसनीय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हुए हैं।
“निरंतर कर्म मेरा धर्म” को बनाया जीवन का मूलमंत्र
धीरज सिंह देव का सार्वजनिक जीवन इस विचार पर आधारित है कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की सेवा है। वे निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ सक्रिय संवाद स्थापित करते हैं।
उनकी कार्यशैली का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष उनका नियमित “जन दरबार” है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, प्रशासनिक शिकायतें अथवा व्यक्तिगत कठिनाइयां—हर विषय को गंभीरता से सुनना और समाधान के लिए पहल करना उनकी पहचान बन चुका है।
जनजातीय समाज और जरूरतमंदों की मजबूत आवाज
बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा क्षेत्र के ग्रामीण एवं जनजातीय समाज के बीच धीरज सिंह देव की विशेष स्वीकार्यता है। वे समाज के वंचित वर्गों, किसानों, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े उनके प्रयासों ने उन्हें जनता के बीच एक संवेदनशील और कर्मठ जनसेवक के रूप में स्थापित किया है। लोगों के सुख-दुख में सहभागिता, जरूरतमंदों को सहयोग तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान उनकी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा हैं।
सादगी और आत्मीयता ने बनाया जनता का प्रिय चेहरा
धीरज सिंह देव की सबसे बड़ी विशेषता उनका सहज और आत्मीय व्यवहार माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना, बुजुर्गों का सम्मान करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास उन्हें अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग पहचान दिलाता है।
राजनीतिक जीवन में बढ़ती व्यस्तताओं के बावजूद जनता के प्रति उनकी उपलब्धता और संवेदनशीलता ने उन्हें क्षेत्र में विशेष लोकप्रियता दिलाई है।
सरगुजा संभाग के लिए गौरव का क्षण
राष्ट्रीय मंच पर प्राप्त यह सम्मान केवल धीरज सिंह देव की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले, सरगुजा संभाग और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने समाज, राष्ट्र और मानवता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। धीरज सिंह देव का चयन इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा, संवेदनशील नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण आज भी समाज में सबसे बड़ी पूंजी है।
जनसेवा से जननायक तक की यात्रा
धीरज सिंह देव की बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि जनता केवल भाषण नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले कार्यों को महत्व देती है। आज वे सरगुजा संभाग के उभरते हुए ऐसे युवा जननेता के रूप में देखे जा रहे हैं जिन्होंने सेवा, संघर्ष और समर्पण के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
“साउथ एशिया जन सरोकार सम्मान” और “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित होना उनके जनसेवा के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News