Breaking
BBC24

शराब के नशे में ड्राइविंग बनी हादसे की वजह! NH-43 पर पलटी स्कॉर्पियो

मंगारी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, डायल 112 और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

शराब के नशे में ड्राइविंग बनी हादसे की वजह! NH-43 पर पलटी स्कॉर्पियो

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगारी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार से अधिक लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीतापुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Enjoyed this report? Share with your network:

Related Coverage