Posted on Jan 16, 2024 11:10 AM
कार्यक्रमों में दिखी स्थानीय कला व संस्कृति की झलक,जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों का किया सम्मान। बलरामपुर- 15 जनवरी 2024 । छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परम्परा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिवस की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से जिले के विकास की झलक और पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 के विनर एवं अबुझमाड़ मलखंभ एंड स्पोर्टस अकादमी की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। मलखंभ अकादमी के खिलाडि़यों ने मलखंभ पर इंडियाज गॉट टैलेंट वाली अपनी प्रस्तुती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी ने अपने सुरीली आवाज की जादू से दर्शकों मनमोहते हुए और अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी लोकगीत के गायक सुनिल सोनी ने अपनी सुमधुर आवाज से छत्तीसगढ़ी लोकगीत के साथ बॉलीवुड गीतों से अपने अंदाज में पेश कर श्रोताओं के दिल में अपनी जगह बनायी। ऐतिहासिक संक्रांति परब तातापानी महोत्सव 2024 के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News