Posted on Jan 22, 2024 04:22 AM
।अंबिकापुर- 21 जनवरी 2024 । अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। सरगुजा संभाग में भी उत्साह काफी चरम पर है। लोग पूरी तरह से रामय हो गए हैं। हर चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों में केवल राम की भक्ती देखी जा रही है। हर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं जगह-जगह विशेष आयोजिन किए जाएंगे। सरगुजा संभाग सहित पूरे देश के लोग सोमवार को आतिशबाजी व फूल मालाओं से प्रभु श्री राम का स्वगात करेंगे। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न समितियों द्वारा भी उत्साह के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में जय श्रीराम के आकार में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम से पूर्व संध्या पर रविवार को समिति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने का रिहर्सल कराया गया। दीप जलाने के लिए लगभग 1 हजार से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है।
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गांधी स्टेडियम में विशेष आयोजन किए गए हैं। कार्यक्रम के बारे में समिति द्वारा बताया गया कि रविवार से अखंड रामायण का पाठ चल रहा है। सोमवार की सुबह 10-11 बजे के बीच हवन पूजन होगा। इसके बाद एलईडी के माध्यम से अयोध्या का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। शाम को 1 लाख दीपों को प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए 1 हजार से अधिक महिलाओं का पंजीयन किया गया है। शाम को 6 से 6.30 बजे के बीच दीप प्रज्ज्वलित का कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रभु श्री राम की आरती के बाद आतिशबाजी किया जाएगा। वहीं लेजर लाइट के माध्यम से प्रभु श्री राम के चित्रण को दिखाया जाएगा। वहीं रात को किशन भक्त द्वारा भजन का आयोजन किया गया है। दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए जय श्री राम का आकार इंजीनियर शिवम सिन्हा व सांतनु सिंह द्वारा बनाया गया है। प्रभु श्री राम की भक्ति में पूरा शहर डूबा हुआ है। लोग मंदिर व अपने-अपने घरों को सजाने में लगे हैं। हर घरों में प्रभु श्री राम के झंडे लगाए गए हैं। झंडा व पूजा सामग्री की खरीदारी पिछले कई दिनों से चल रही है। पर रविवार को बाजार में किसी त्योहार से कम उत्साह नहीं देखा गया। लोग दिवाली की तरह पूजन सामग्री खरीदने नेजर आए। लोगों प्रभु श्री राम के झंडे, घरों को दीप जालाने के लिए मिट्टी के दिए, फूल माला सहित अन्य सामग्री खरीदते नजर आए। लोग दिवाली मनाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करेंगे। दिवाली की तरह गर्ल्स कॉलेज में पटाखे की दुकान भी लगाए गए हैं। सोमवार की शाम होते ही आतिशबाजी शुरू हो जाएगी। वहीं राम मंदिर अंबिकापुर में भी विशेष तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक सजाया गया है। सोमवार की सुबह अखंड रामायण के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद राम मंदिर से शोभा यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण कर स्टेडियम पहुंचेगी। शाम को दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं रात को भक्ति कार्यक्रम होंगे। वहीं राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चिन्हित स्थल रामगढ़ में भव्य आयोजन किए जाएंगे। 22 जनवरी को दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, मानस मंडलियों का मानस गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित आनंद मेला, प्रकाश व्यवस्था आदि का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News