Posted on Jan 22, 2024 04:17 AM
छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड
आज नवा रायपुर के चौक-चौराहों पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण
रायपुर-21 जनवरी 2024 (ए)। भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम लला के विराजमान होने को अब 48 घंटे से भी कम समय रह गया है। उससे पहले ही पूरा देश राम के रंग डूब चुका है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ अयोध्या बल्कि देशभर में तैयारियां हुई। भगवान राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ पूरी तरह से राममय होने की तैयारी कर चुका है। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व सांध्य पर आज रायपुर में ‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ मनाया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ तीन बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
रायपुर के साइंस कॉलेज में धान से बनी हुई विश्व की सबसे बड़ी राम जी की रंगोली बनाई जाएगी।
विश्व का सबसे लंबा 2000 मीटर लंबा रामनामी गमछा तैयार किया जाएगा।
501 बच्चे राम जी का रुप बनाकर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी।
बता दें कि, यह तीनों कार्यक्रम अपने तय समय और व्यवस्था के अनुरुप हुए तो ये तीनों रिकार्ड में दर्ज होंगे।
22 जनवरी को कहां क्या-क्या आयोजन होगा
वीआईपी रोड पर बने राम मंदिर में 22 जनवरी को दिनभर भजन कीर्तन का आयोजन होगा। राम मंदिर में सुबह से शाम तक नेता मंत्री और विधायकों का दर्शन और आने जाने का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेशभर में जितने भी जिला मुख्यालय हैं वहां कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करेंगे। पाठ में सभी कांग्रेस के नेता और विधायक शामिल होंगे। चंदखुरी के कौशल्या मंदिर में हवन का आयोजन किया गया है। मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्त हवन और पूजन में शामिल होंगे। सुंदरकांड का पाठ भी यहां किया जाएगा। मंदिर में कांग्रेस भी सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचेगी।
इन जगहों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण
प्रदेश के ज्यादातर आश्रम और छात्रावास में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।. शिक्षा विभाग और शासन की ओर से आश्रम और छात्रावासों सहित दफ्तरों में शंखध्वनी और घंटी बजाई जाएगी. शाम के वक्त लोग अपने अपने घरों पर दीपोत्सव भी करेंगे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News