Posted on Jan 22, 2024 04:11 AM
धार्मिक व आध्यात्यमिक पर्यटन केंद्र के तौर पर स्थापित करने की तैयारी में सरकार
अयोध्या राम मंदिर पर है विदेश मंत्रालय की नजर
विदेशी दूतावासों में भी अयोध्या को लेकर काफी उत्सुकता
नई दिल्ली- 21 जनवरी 2024 (ए)। भारत उन देशों में है जो सॉफ्ट डिप्लोमेसी को अपनी विदेश नीति का एक अहम हिस्सा बना कर चलता है। भारतीय संस्कृति जिसमें खास तौर पर नृत्य-संगीत,बॉलीवुड, अध्यात्म व योग कुछ ऐसे विषय हैं जिसे बखूबी सॉफ्ट डिप्लोमेसी के तौर पर अपनाया गया है। अब इसमें अयोध्या का राम मंदिर भी जुड़ेगा।
राम मंदिर का होगा
पूरी दुनिया में प्रसार.
जिस तरह से योग को पूरी दुनिया में प्रसार करने में आज भारतीय विदेश मंत्रालय के तमाम दूतावास व मिशन अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं वैसा ही कुछ अयोध्या राम मंदिर के साथ भी होगा। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों की तरफ से अयोध्या को भारत के एक प्रमुख आध्यात्मिक व धार्मिक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने में खास कोशिश होगी।
अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार के दूसरे मंत्रालयों के सहयोग से एक विस्तृत योजना भी प्रस्तावित है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग से जोड़ने व दूसरी ढ़ाचागत सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने और दूसरी सेवाओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन मंत्रालय की नजर अयोध्या राम मंदिर को लेकर वैश्विक स्तर पर जिस तरह की उत्सुकता जताई जा रही है, उस पर है।
प्रवासी भारतीयों करना चाहते हैं अयोध्या की यात्रा
यह माना जा रहा है कि अयोध्या का राम मंदिर विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों को उनकी जन्म भूमि से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय ही नहीं बल्कि सदियों से सूरीनाम, मारीशस जैसे देशों में रह रहे भारतवंशी भी नवनिर्मित राम मंदिर को लेकर ना सिर्फ उत्साहित हैं बल्कि वहां आने की मंशा जता रहे हैं। इन देशों में स्थित भारतीय दूतावासों आदि से लगातार सूचना मांगी जा रही है।
कई देशों में चल रहा विशेष आयोजन
मारीशस की सरकार ने वहां की हिंदू आबादी के लिए सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आनंद उठाने के लिए दो घंटे की छुट्टी कर दी है। अमेरिका, न्यूजीलैंड जैसे दर्जनों देशों मे विशेष आयोजन की तैयारी चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पिछले दिनों बताया था कि किन विदेशी मेहमानों को आमंत्रित करना है, यह फैसला आयोजन करने वाली समिति कर रही है।
55 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों का किया गया है आमंत्रित
कूटनीतिक सर्किल के जानकार बताते हैं कि इसको लेकर नई दिल्ली के विदेशी दूतावासों के साथ ही विदेशी मीडिया में जिस तरह की उत्सुकता है वह इस बात का संकेत है कि अयोध्या को लेकर विदेशी मानस पिछले तीन दशकों में बदल चुका है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी आयोजनकर्ताओं ने 55 देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।
मंदिर निर्माण के बाद दर्शन करने जाएंगे राजनयिक
पिछले वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव में 77 देशों के राजनयिकों ने हिस्सा लिया था।आयोजन समिति की तरफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में विदेशी राजनयिकों व दूतावासों की तरफ से इस समारोह में शामिल होने की इच्छा प्रकट की गई थी लेकिन आयोजन में प्रोटोकोल से संबंधित दिक्कतों को देखते हुए उन्हें इस बार आमंत्रण नहीं दिया गया है। यह भी बताया गया कि विदेशी राजनयिकों को मंदिर का पूरा निर्माण होने के बाद विशेष तौर पर बुलाने की बात भी कही गई है।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब नो एंट्री-सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात
इंतजार की घडि़यां खत्म हो चुकी है। आज यानी सोमवार (22 जनवरी) को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है और अयोध्या से लेकर अमेरिका तक श्रीराम के नाम की धूम है। इसी कड़ी में अयोध्या में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभिषेक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में रामनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
शहर में बाहरी लोगों और गाडि़यों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। हर एंट्री प्वाइंट पर पुलिस और एटीएस कमांडोज को तैनात किया गया है। मुख्य आयोजन स्थल पर भी चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा की गई है। अब अगले 3 दिन के लिए बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अयोध्या धाम और शहर में रहने वालों को उनके घर तक जाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उन्हें पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
खुद को राम भक्त बताने वाला खालिस्तानी समर्थक अयोध्या में गिरफ्तार
अयोध्या में रेकी करते समय दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किए गए शंकर लाल दुसाद ने शुरू में खुद को भगवान राम का अनुयायी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।एटीएस अधिकारियों ने कहा कि कथित तौर पर खालिस्तान से संबंध रखने वाले व्यक्ति ने अपनी एसयूवी पर भगवा झंडा लगाया था।
भगवान किसी एक के नहीं,सबके हैंःआचार्य सत्येंद्र दास.
आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं। वे बचपन से ही अयोध्या में रहे है। दास आज से नहीं लगभग 32 साल से रामलला मंदिर से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि भगवान किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी के हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News