Posted on Jan 21, 2024 04:31 AM
बतौली (सरगुजा)- 20 जनवरी 2024 । अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बतौली में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पूरे शहर को भगवा ध्वज और तोरण से सजाया गया है। इसके लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारी जोर-शोर से चल रही है।22 जनवरी को श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।
भारत माता के मंदिर प्रांगण में मुख्य आयोजन
बतौली बस स्टैंड स्थित भारत माता के मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है। प्रातः भारत माता की आरती के बाद सामूहिक सुंदर कांड का आयोजन किया गया है। सुंदरकांड के लिए संगीतमय दल को बुलाया गया है। इसके बाद बड़े एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण प्रसारित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा। शोभा यात्रा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन होगा। शाम को गंगा आरती, राम ज्योति का वितरण होगा। रात्रि में संगीत मय भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
हनुमान मंदिर में विशेष पूजा
बतौली के बस्ती पारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रातः आरती के बाद सुंदर कांड का आयोजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भंडारा का आयोजन है। शाम को राम स्तुति, गंगा आरती के बाद राम ज्योति का वितरण होगा। रात्रि में जगराता का आयोजन किया गया है जिसमे ख्याति लध कलाकारों का प्रस्तुति होगा । बतौली में होने वाले कार्यक्रम और आयोजन के लिए नगर के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। पूरे नगर में भगवा तोरण, ध्वज लगाए गए हैं। घरों में लाइटिंग की गई है। दिए जला कर दीपावली जैसा वातावरण निर्मित किया जाएगा। दीपावली की तरह फटाके भी लोग खरीद रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी घरों में भगवा ध्वज वितरित किया है। नगर की सुंदरता देखते ही बन रही है। सभी तरफ उत्साह और उल्लास का वातावरण है।बतौली में कार्यक्रम के अलावा विकासखंड के कई ग्रामों में विशेष पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा।मंगारी, बिलासपुर, बोदा, घोघरा, बटाइकेला के साथ अन्य ग्रामों में सुंदर कांड, हनुमान चालीसा व विशेष पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News