Posted on Jan 12, 2026 12:10 PM
अंबिकापुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के तहत 01 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला थाना पुलिस टीम द्वारा बालिका गृह एवं शक्ति सदन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं को गुड टच–बैड टच, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को नवीन कानूनों से अवगत कराते हुए यह बताया गया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में दोषियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है।
महिला थाना पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कर उनका हालचाल जाना गया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं एवं बच्चे बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस सहायता हेतु डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता भारद्वाज, शक्ति सदन संचालिका मीरा शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक एंजेला मिंज एवं महिला आरक्षक सविता पैंकरा की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News