Posted on Jan 12, 2026 12:06 PM
सरगुजा | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 63 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगाली चौक क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि तकिया फिल्टर प्लांट, बेनीपुर के पास दो युवक नशीले इंजेक्शनों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष यादव, निवासी तकिया, थाना कोतवाली अंबिकापुर तथा ब्रजेश बरवा, निवासी सन्ना, जिला जशपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पिट्ठू बैग से 33 नग REXOGESIC एवं 31 नग AVIL इंजेक्शन बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई के बाद शहर में नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह छोटा विक्रेता हो या बड़ा तस्कर। आबकारी विभाग द्वारा ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News