Posted on Jan 12, 2026 12:01 PM
अंबिकापुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच संभागीय आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने समाज के नाम एक भावुक लेकिन सख़्त संदेश दिया है। अपने सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई किसी के लिए भी सुखद नहीं होती, लेकिन समाज और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए यह मजबूरी बन जाती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में रामानुजगंज में तीन कफ सिरप विक्रेताओं को जेल भेजने की कार्रवाई उनके लिए भी मानसिक रूप से पीड़ादायक रही, क्योंकि हर आरोपी के पीछे एक परिवार होता है—बच्चे, माता-पिता और रिश्तेदार। इसके बावजूद, कानून और समाजहित के सामने भावनाओं को पीछे रखना पड़ता है।
आबकारी अधिकारी ने कहा कि इससे पहले 8 अक्टूबर को नशीले इंजेक्शन और टैबलेट की अवैध बिक्री के आरोप में रमेश कुशवाहा को जेल भेजा गया था, फिर भी कुछ लोग यह सोचकर नशे के धंधे में लगे रहते हैं कि वे कभी पकड़े नहीं जाएंगे। उन्होंने चेताया कि अपराध चाहे जितनी चालाकी से किया जाए, एक न एक दिन सामने आ ही जाता है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन नशे का व्यापार करने वाला पूरे समाज को बर्बाद करता है। इसी कारण एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई और लंबी सजा का प्रावधान किया गया है, जिससे समाज को इस जहर से बचाया जा सके।
रंजीत गुप्ता ने नशा कारोबारियों से अपील की कि वे समय रहते इस अवैध धंधे को छोड़ दें, अन्यथा उन्हें इसके गंभीर और कठोर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही उन्होंने समाज और अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर सतत निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि वे किसी गलत गतिविधि की ओर न जाएं, क्योंकि एक छोटी सी चूक पूरे परिवार का भविष्य अंधकार में डाल सकती है।
अंत में उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार पूरी तरह बंद होने पर ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है, और इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News