Posted on Jan 12, 2026 11:46 AM
अंबिकापुर। नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को टीम ने रनपुर खुर्द निवासी हजरत अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 192 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। जब्त इंजेक्शनों की अनुमानित बाजार कीमत ₹2,00,000 बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हजरत अली ऑक्सीजन पार्क बधियाचुआं क्षेत्र में अपनी KTM बाइक (CG 15 EG 1662) से नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाला है। सूचना की पुष्टि होते ही उड़नदस्ता टीम ने सिविल ड्रेस में घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बाइक पर टंगे बैग से 96 नग REXOGESIC इंजेक्शन और 96 नग AVIL इंजेक्शन—कुल 192 इंजेक्शन बरामद हुए।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत कार्रवाई करते हुए इंजेक्शन एवं बाइक जब्त की गई। आरोपी को विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स) अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करने के आदेश प्राप्त हुए। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 37 बड़ी कार्रवाइयों के बाद वर्ष 2026 की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप, टैबलेट और गांजा जैसे नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और नशे के सौदागरों पर कोई दया नहीं बरती जाएगी। सरगुजा संभाग को नशामुक्त करना ही विभाग का उद्देश्य है।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर. केहरी, प्रधान आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News