Posted on Jan 4, 2026 04:45 PM
कोरिया में जन समस्या निवारण अभियान को मिली गति, कानूनी सलाहकारों की भी रही मौजूदगी
जनहित में एकजुट हुआ सोनहत, समस्याओं के निराकरण हेतु व्यापक पहल
प्रेस एवं मीडिया संगठनों से सहयोग की अपील, जन समस्याओं को मिलेगा मंच
पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली पर गंभीर चर्चा, जन समस्या निवारण की पहल
कोरिया :- कोरिया जन सहयोग समिति की महत्वपूर्ण बैठक पुष्पेंद्र राजवाड़े की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कानूनी सलाहकार रजा अली अंसारी एवं अधिवक्ता जयचंद सोनपाकर की उपस्थिति में सोनहत के अमहर जलाशय के समीप आयोजित की गई, जिसमें जिले के सोनहत ब्लॉक की ज्वलंत और मूलभूत समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। समिति ने निर्णय लिया है कि क्षेत्र की जनता को आ रही परेशानियों के समाधान हेतु जल्द ही एक विस्तृत मांग पत्र (ज्ञापन) जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।
बैठक के मुख्य मुद्दे:
पेयजल की समस्या: वनांचल और दूरस्थ ग्रामों में जल संकट पर चिंता जताई गई। कई हैंडपंपों के खराब होने और जल जीवन मिशन के कार्यो की अति धीमी गति पाइपलाइन विस्तार की धीमी गति का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव: सोनहत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ बडॉक्टरों की कमी और लंबे समय से बन्द सोनोग्राफी मशीन का मुद्दा अहम रहा
सड़क और कनेक्टिविटी: सुदूर क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली जर्जर सड़कों की मरम्मत रामगढ़ कोटाडोल सड़क भलुवार रजपुरी मार्ग, बदरा बंशीपुर मार्ग के अलावा छोटे मार्गो में सोनहत तहसील मार्ग जनपद से नर्सरी मार्ग मरम्मत, और लंबित निर्माण सीसी सड़क भवन, मिनी स्टेडियम सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया गया।
वनाचलो में अधूरा विद्युतीकरण का मुद्दा
सोनहत के ग्राम कचोहर बंशीपुर चंदाहा नावटोला निग्नोहर तंजरा में जल्द विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर लोगो को बिजली सुविधा की उपलब्धता की मांग को लेकर चर्चा किया
मोबाइल कनेक्टिविटी
रामगढ़ क्षेत्र के 7 ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क सुविधा चालू करने, बन्द मोबाइल टावरों को चालू करने की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई
राजनीति से ऊपर उठ कर अपने क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण ही संकल्प-पुष्पेंद्र
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजवाड़े ने कहा कि सोनहत ब्लॉक प्राकृतिक रूप से समृद्ध है, लेकिन विकास की दृष्टि से आज भी कई बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। समिति का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर जनहित से जुड़ी समस्याओं और मांग के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाना है ताकि उनका मजबूती से निराकरण हो सके।
निःशुल्क विधिक सलाह
वरिष्ठ अधिवक्ता रजा अली अंसारी उपस्थित सदस्यों को कई मुद्दों पर विधिक सलाह भी प्रदान किया साथ ही कहा कि समस्याओं के निराकरण हेतु यदि कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़े तो हम तैयार हैं, आप लोगो की जो भी समस्याए हो समिति के सदस्यों को अवगत कराएं निश्चित रुप से हम सभी प्रशासन तक उसे पहुचाने का काम करेंगे, सार्थक संवाद से सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे,
समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन की तैयारी-जयचन्द
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता जयचन्द सोनपाकर ने बताया कि बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 28 जनवरी को ज्ञापन कार्यक्रम होना सम्भावित है जिसमे समिति के सदस्य अपने अपने क्षेत्र की समस्या लेकर सोनहत आएंगे और सभी सदस्यों के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा जाएगा साथ ही उसी दिन एक सभा भी प्रस्तावित की जाएगी सभा उपरांत सभी सदस्य मिल कर एस डी एम।कार्यालय में ज्ञापन सौपेंगे जिसमे काफी संख्या में सदस्य मीडिया के साथी वरिष्ठ कानूनी सलाहकार भी साथ मे रहेंगे ज्ञापन में स्पष्ट रूप से समय-सीमा के भीतर समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी, ताकि सोनहत की जनता को राहत मिल सके।
प्रेस मीडिया एसोसिएशन और पत्रकार संघो से सहयोग की अपील
बैठक में समिति के पदाधिकारियो ने प्रेस एंड मीडिया एसोसिएशन सहित समस्त पत्रकार संघो से समस्याओं को सामने लाने सहित उनके निराकरण में सहयोग की अपील की है।
बैठक में उपस्थित
इस अवसर पर प्रेस एंड मीडिया एसोसिएशन से प्रभारी राजन पाण्डेय, वरिष्ठ कानूनी सलाहकार रजा अली अंसारी, जय चंद सोन पाकर, राजू साहू, जय प्रकास राजवाड़े संतोष राजवाड़े सोनेलाल राजवाड़े, बालकरन सोनपाकर उमा शंकर राजवाड़े राजेन्द्र कुमार, सोनेलाल, दिनेश, रमेश राजवाड़े उमेश कुमार नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार फलेंद्र कुमार,करण साय अर्जुन कुमार बलराम देव नारायण बृजलाल परिहत संतोष अक्षय कुमार सुनदर राजवाड़े सहित कई सदस्य, स्थानीय बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News