Posted on Jan 18, 2024 11:19 AM
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ हो रही फिल्म फिल्म - दुल्हा राजा
रायपुर:- 26 जनवरी को आने वाली फिल्म दुल्हा राजा के गाने और ट्रेलर सोशल मीडिया पर अब ट्रेंडिंग में आ चूका है , अगर सभी रील्स की ही बात करें तो लगभग 50 लाख व्यूज से भी ज्यादा आ चुके हैं , फिल्म के हर गाने को लाखों में देखा जा रहा है , और रोजाना व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं , साथ ही फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा रखा है एक ही दिन में एक लाख व्यूज जाने के बाद अब विवरशिप लाखों में जा चुकी है सभी कलाकारों के इंटरव्यूज अब सोशल मीडिया में अरण्य सिनेमा के चैनल में देखे जा सकते हैं । अरण्य सिनेमा के बैनर तले इस साल की सबसे बड़ी कैनवास की फिल्म “ दूल्हा राजा “ का निर्माण किया गया है , जिसके निर्माता निर्देशक राज वर्मा हैं , छत्तीसगढ़ी सिनेमा में हर विधा में दखल रखने वाले राज वर्मा की यह चौथी फिल्म है , राज वर्मा लेखन से लेकर सिनेमा चलाने तक का अनुभव रखते हैं , बतौर अभिनेता नृत्य में पारंगत हैं और कराटे के मास्टर रहे हैं , अभिनेता के तौर पर सलुलाइट सिनेमा में भी काम कर चुके हैं, इस फिल्म को सिनेमाघरों में छत्तीसगढ़ की जनता 26 जनवरी से देख पाएंगे , इस फिल्म के गाने और ट्रेलर SRK म्यूजिक छत्तीसगढ़ में रिलीज़ की गयी है जिसे जनता से खूब सारा प्यार मिल रहा है , जिसे लाखों में व्यूज मिले हैं | इस फिल्म में आठ अलग अलग विधा के खूबसूरत गाने हैं , जिसमे कर्मा , बिदाई , गोद भराई , मेहंदी , जस गीत , रैप सांग , के साथ राज गीत जैसी पारम्परिक छत्तीसगढ़ महतारी जैसा गाना भी है |
इस फिल्म के स्टार कास्ट में राज वर्मा , काजल सोनबेर , मनमोहन सिंह ठाकुर , अंशु दास मानिकपुरी, संजय महानंद , हेमलाल कौशल , शैलेन्द्र भट्ट , प्रदीप शर्मा , उपासना वैष्णव , अनुराधा दुबे , क्रांति दीक्षित , सोहैल खान , मनीषा वर्मा , दिव्या नागदेवे , राखी सींग , राकेश यादव , अनुपम वर्मा, प्रकाश साहू , राजू शर्मा शामिल हैं। फिल्म की कथा , पटकथा , संवाद - राज वर्मा ने लिखा है , संगीत - सुनील सोनी का है गीतकार सूर्यकांत तिवारी , दिलीप पटेल , चंद्रप्रकाश भारद्वाज ने लिखा है गाना - सुनील सोनी , अनुराग शर्मा , हिरेश सिन्हा , चंपा निषाद , अनुपमा मिश्रा , कंचन जोशी ने गाया है , गानों की रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो कटक में हुआ है फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के परसदा गांव में ही हुई है फिल्म का निर्देशन राज वर्मा ने किया है , कैमरा तोरण राजपूत ने चलाया है , गानों की कोरिओग्राफी चन्दन दीप , राकेश यादव , नंदू तांडी और संजू तांडी ने किया है , एक्शन तंबी का है , फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम श्रेष्ठ स्टूडियो रायपुर में नीरज वर्मा के द्वारा किया गया है |
फिल्म के निर्देशक राज वर्मा ने बताया फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है , ये एक पूरी तौर पर कमर्शियल फिल्म है यानि दर्शकों के पुरे पैसे वसूल होने की गारंटी, छत्तीसगढ़ में लगातार लव स्टोरी पर फ़िल्में बन रही है पर इस फिल्म से बहुत समय पश्चात छत्तीसगढ़ की जनता को एक कॉमेडी से भरपूर सामाजिक परिवेश की फिल्म देखने को मिलेगा साथ ही फिल्म में दहेज़ कुप्रथा के खिलाफ एक सकारात्मक सन्देश भी दिया गया है ऐसा पहली बार है जब फिल्म में एक साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के बीस से अधिक बड़े बड़े कलाकरों ने काम किया है फिल्म के निर्माता राज वर्मा ने बताया की फिल्म का वितरण UFO सिने मीडिया के माध्यम से किया जायेगा , फिल्म के मार्केटिंग हेड लकी रंगशाही हैं |
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News