Posted on Jan 17, 2024 07:05 PM
Last Updated by admin on2026-02-04 11:07:03
अम्बिकापुर : देशभर में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ युवक कांग्रेस रोजगार दो,न्याय दो अभियान शुरु करेगी। इसकी तैयारी के सिलसिले में युवक कांग्रेस सरगुजा की बैठक राजीव भवन में युंका प्रभारी नीरज तिवारी की उपस्थिति में हुई। बैठक के बाद रोजगार दो, न्याय दो का पोस्टर जारी किया गया। युंका जिलाध्यक्ष विकल झा ने बताया रोज़गार दो न्याय दो एक ऐसा अभियान है , जिसमे भारतीय युवक कांग्रेस देश के आम युवा के साथ मिलकर सवाल केंद्र की मोदी सरकार से पूछ रही है , पिछले 10 साल में आपने युवाओं को उनका रोज़गार का अधिकार क्यों नहीं दिया.? रोज़गार का वादा केवल नारा में ही क्यों रह गया। इस अभियान में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने ग्राम, वार्ड , नगर , शहर , जि़ला में युवाओं के बीच जाकर , युवक कांग्रेस के मोबाइल एप से या ऑफलाइन फार्म जमा करेंगे। बाइक रैली, नुक्कड़ सभा ,पंचायत चलो अभियान,पद यात्रा ,आंदोलन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा । इसकी शुरुवात लॉक,पंचायत,विधानसभा,जि़ला और अंतिम मे लोकसभा स्तर में पांचहज़ार से अधिक युवाओं का सम्मेलन से समापन होगा । बैठक में रजनीश सिंह,नीरज तिवारी,हिमांशु जायसवाल, प्रीतिका विश्वकर्मा,आमिर सोहेल,शुभम जायसवाल,हिमांशु अग्रवाल, विकास केशरी,शेख़ आसिफ़,आकाश अग्रहरी,वैभव पांडेय,नरेंद्र यादव, दीपक दूबे,आदि उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News